ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर समेत 5 लोग बुरी तरह घायल

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, हादसे में ड्राइवर समेत 5 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड मार्ग पर एक बार फिर वाहनों की रफ्तार ने तबाही मचाई। आदर्श ग्राम के समीप एक अनियंत्रित बस ने ई-रिक्शा को सीधी और जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार यात्री सड़क पर दूर दूर जा गिरे। हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित कुल पांच लोग घायल हो गए हैं। जिसमें ई-रिक्शा चालक की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।


हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। विजय को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे जीरोमाइल स्थित आदर्श अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल नाजुक है। वहीं, हादसे में घायल अन्य चार यात्रियों का इलाज शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है।


मौके पर मौजूद लोगों में मो एजाज और टिंकू ने ने बताया कि जीरोमाइल की ओर से एक निजी बस काफी तेज गति में आ रही थी। जैसे ही बस आदर्श ग्राम के समीप पहुँची, चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। बेकाबू बस ने आगे जा रहे ई-रिक्शा को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए।


दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय युवाओं और राहगीरों ने सक्रियता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। इसी बीच, भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी बस चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। स्थानीय राकेश और ओंकार का कहना था कि इस मार्ग पर वाहनों की गति सीमा तय न होने और ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति के कारण आए दिन लोग अपनी जान जोखिम में डालते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।


घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने सबसे पहले यातायात को सुचारू कराया और दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। अहियापुर के थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है और गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ितों के परिजनों को सूचित कर दिया है जो भी लिखित आवेदन मिलेगा उसके अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता