ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

थाना के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा: साइड नहीं देने पर जमकर हुई मारपीट, बीच सड़क पर चले लात-घूंसे

Bihar News: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना के सामने साइड लेने के विवाद में ऑटो चालक और बाइक सवार के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच सड़क पर चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे से करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। थाना के ठीक सामने मुख्य सड़क पर साइड लेने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ऑटो चालक और बाइक सवार के बीच करीब दस मिनट तक बीच सड़क पर जमकर मारपीट, लात-घूंसे और गाली-गलौज होती रही।



चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरी घटना पुलिस थाने के सामने हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय ब्रह्मपुरा थाना के सामने मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही काफी अधिक थी। इसी दौरान आगे निकलने और साइड देने को लेकर एक ऑटो चालक और बाइक सवार के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने अपना आपा खो दिया।



दोनों ने अपनी-अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर दीं और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच करीब दस मिनट तक सड़क पर मारपीट का सिलसिला चलता रहा। घटना देखने के लिए राहगीरों और आसपास के दुकानदारों की भारी भीड़ जमा हो गई। 



कई लोग अपनी गाड़ियां रोककर तमाशा देखने लगे, जिससे व्यस्त सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। कुछ लोगों ने शुरुआत में दोनों पक्षों को समझाने और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता देख वे पीछे हट गए।



काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद जब सड़क पर जाम की स्थिति गंभीर हो गई और लोगों को परेशानी होने लगी, तब स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पहल की। उन्होंने दोनों पक्षों को अलग कराया और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।



इसके बाद दोनों पक्ष अपनी-अपनी गाड़ियां लेकर मौके से चले गए। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था संभाली और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हो सका। थाने के सामने हुई इस घटना को लेकर ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रंजन ने कहा कि यदि कोई पक्ष थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराता है, तो पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता