ब्रेकिंग
कटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी; पिता का हाथ भी जलाबिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी; पिता का हाथ भी जलाबिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभार

BIHAR में ओवरटेक को लेकर खूनी संघर्ष: बाइक सवार और ऑटो चालक के बीच जमकर मारपीट, पुलिस ने दोनो को हिरासत में लिया

ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विपिन रंजन ने बताया कि जुरन छपरा में बाइक और ऑटो सवार के बीच झगड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR:मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरन छपरा इलाके में ओवरटेक करने को लेकर ऑटो चालक और बाइक सवार के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।


जुरन छपरा, जिसे डॉक्टरों की मंडी के रूप में भी जाना जाता है, वहां मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच सड़क पर पहले जमकर मारपीट हुई और फिर बात इतनी बढ़ गई कि बाइक सवार युवक ने अपनी गाड़ी की चाबी निकालकर ऑटो चालक के सिर में मार दी। चाबी लगने से ऑटो चालक पूरी तरह लहूलुहान हो गया।


घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। ट्रैफिक कर्मियों ने तुरंत इसकी विस्तृत सूचना डायल 112 और स्थानीय ब्रह्मपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल ऑटो चालक और बाइक सवार युवक को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।


इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण व्यस्त जुरन छपरा मार्ग पर गंभीर ट्रैफिक समस्या उत्पन्न हो गई। सड़क पर मारपीट और हंगामा देखने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। हंगामे के बीच बाइक सवार युवक लगातार चिल्लाकर अपनी सफाई दे रहा था कि उसके भैया जुरन छपरा डॉक्टरों की मंडी में ही काम करते हैं। ओवरटेक करने के दौरान ऑटो से उसके भैया को चोट लग गई थी, जिसके बाद यह विवाद हुआ। युवक ने भीड़ के सामने कहा कि वह घायल के इलाज का पूरा खर्च उठाने के लिए तैयार है।


हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ और कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दोनों को डिटेन कर लिया। इसके साथ ही घटना में शामिल ऑटो और बाइक दोनों को जब्त कर थाने ले आई। इस संबंध में पूछे जाने पर ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विपिन रंजन ने बताया कि जुरन छपरा में बाइक और ऑटो सवार के बीच झगड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता