ब्रेकिंग
बिहार में BJP का बड़ा दांव, दो निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पार्टी में शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दो निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पार्टी में शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

गोलू हत्याकांड में मुजफ्फरपुर SSP को मानवाधिकार आयोग का नोटिस, 8 सप्ताह में मांगा जवाब

मुजफ्फरपुर के औराई में प्रियांशु कुमार उर्फ गोलू की हत्या के मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी किया है। आयोग ने आठ सप्ताह में जवाब मांगा है। परिजनों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

बिहार न्यूज
पुलिस पर मिलीभगत का आरोप!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के सुन्दर खौली निवासी प्रियांशु कुमार उर्फ गोलू की हत्या के मामले में मुजफ्फरपुर एसएसपी को नोटिस जारी किया गया है। मामले में सुनवाई करते हुए बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी मुजफ्फरपुर को नोटिस जारी करते हुए 8 सप्ताह में जबाव की माँग की है। 


गौरतलब है कि विगत 7 अगस्त को औराई थाना क्षेत्र के सुन्दर खौली निवासी विपिन कुमार ठाकुर के पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ़ गोलू की हत्या कर दी गई थी, इस संबंध में औराई थाना कांड संख्या 269/26 दर्ज कराया गया। पुलिस का रवैया शुरू से ही इस मामले में निराश करने वाला तथा मामले को दबाने वाला रहा है। 


परिजनों का आरोप है कि मामले में अहम् साक्ष्यों को जानबूझकर नष्ट किया गया है और साक्ष्यों को इस तरह पेश करने का प्रयास किया गया, जिससे पूरी घटना हादसा प्रतीत हो। मामले को लेकर मृतक के पिता ने मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा के माध्यम से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी और मामले की वास्तविकता सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच की माँग की थी। 


अपनी शिकायत में परिजनों ने पुलिस की अब तक की जांच पर भी गंभीर सवाल उठाए थे। अब बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने मामले में सुनवाई करते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी को तलब किया है और नोटिस जारी करते हुए आठ सप्ताह में जबाव की माँग की है। मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा ने आयोग के इस कदम की सराहना करते हुए कहा है कि आयोग के इस कदम से पुलिस पर अभियुक्तों के ऊपर कार्रवाई का दबाव बढेगा, साथ-ही-साथ मामले की सत्यता भी उजागर होगी। आयोग में मामले की अगली सुनवाई 4 फरवरी को होगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता