ब्रेकिंग
मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेमगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

समाज सुधार अभियान : आज मुजफ्फरपुर में होंगे सीएम नीतीश कुमार, MIT कैम्पस में सभा को संबोधित करेंगे

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान के तीसरे चरण के अन्तर्गत आज मुजफ्फरपुर के MIT कैम्पस में सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह

समाज सुधार अभियान : आज मुजफ्फरपुर में होंगे सीएम नीतीश कुमार, MIT कैम्पस में सभा को संबोधित करेंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान के तीसरे चरण के अन्तर्गत आज मुजफ्फरपुर के MIT कैम्पस में सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह उन्मूलन जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करेंगे।


मुख्य कार्यक्रम स्थल एमआइटी के मैदान में नीले एवं सफेद रंग का आकर्षक पंडाल बनाया गया है। बारिश की संभावना को देखते हुए इसे वाटरप्रुफ बनाया गया है। रोशनी की भी व्यवस्था की गई है। वहीं मंच को भी फूलों से सजाया गया है।  


अभियान के क्रम में सीएम यहां एमआइटी के मैदान में चार जिलों की जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। जीविका दीदियों के माध्यम से वे सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयास का हाल जानेंगे। जीवन के कठिन समय में संघर्ष से सफलता हासिल करने वाली दीदियों की कहानी भी उनकी जुबानी सुनेंगे। दीदियों को वे सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित भी करेंगे। 


इसके अलावा मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली के अधिकारियों के साथ वे समाहरणालय के सभाकक्ष में शराबबंदी, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह समेत अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  

टैग्स