ब्रेकिंग
बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश

Muzaffarpur News: तटबंध टूटने से मची अफरा-तफरी, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां नहर का तटबंध टूटने से कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया जिससे अफरा-तफरी मच गयी। बाढ़ का दंश झेल रहे उत्तर बिहार के लाखों लोग एक बार

Muzaffarpur News: तटबंध टूटने से मची अफरा-तफरी, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां नहर का तटबंध टूटने से कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया जिससे अफरा-तफरी मच गयी। बाढ़ का दंश झेल रहे उत्तर बिहार के लाखों लोग एक बार फिर से बाढ़ की चपेट में आने की आशंका से घबरा गये हैं। यहां एक बार फिर नहर का बांध टूट गया है और पानी लोगों के घर में घुसने लगा है। 


घटना मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत किशुनपुर मोहिनी पंचायत का है जहां नहर का तटबंध अचानक टूटने के कारण सैकड़ो लोगों के घर में पानी घुस गया है। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग अपने-अपने घर के समान को ऊंचे स्थान पर ले जाने लगे हैं।


वही कुढ़नी अंचलाधिकारी अनिल कुमार संतोषी ने बताया कि तटबंध टूटने की सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन की ओर से हर संभव काम किया जा रहा है । तटबंध को बांधने के लिए ठेकेदार को सूचना दे दी गई है। एक-दो घंटे में काम भी शुरू हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में पानी घुसने के बाद उसका सर्वे कराया जाएगा और वहां रहने वाले लोगों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

टैग्स