ब्रेकिंग
Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar News : बिहार के गन्ना किसानों की बदलने वाली है किस्मत! सम्राट चौधरी ने रवाना किया गन्ना विकास रथ-2026, गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी✦Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar News : बिहार के गन्ना किसानों की बदलने वाली है किस्मत! सम्राट चौधरी ने रवाना किया गन्ना विकास रथ-2026, गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी✦Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत

मुजफ्फरपुर मोतियाबिंद कांड : आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पीएमओ ने तलब की है रिपोर्ट

PATNA : मुजफ्फरपुर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले कई लोगों की आंख की रोशनी अब तक जा चुकी है. मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए फ्री कैंप लगाया गया था और इ

मुजफ्फरपुर मोतियाबिंद कांड : आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पीएमओ ने तलब की है रिपोर्ट
First Bihar
3 मिनट

PATNA : मुजफ्फरपुर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले कई लोगों की आंख की रोशनी अब तक जा चुकी है. मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए फ्री कैंप लगाया गया था और इस दौरान संक्रमण की वजह से अब तक दर्जनों लोगों की आंख की रोशनी जा चुकी है. इस मामले में अब मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. 


इस मामले में हॉस्पिटल के डॉक्टर एन डी साहू समेत चार डॉक्टरों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके अलावा पांच पारा मेडिकल स्टाफ के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है. मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाने में इस मामले को लेकर केस दर्ज किया गया है. मोतियाबिंद सर्जरी कैंप में जिन मरीजों का ऑपरेशन किया गया था, उन्हें अब पटना लाए जाने की तैयारी है.


दरअसल मुजफ्फरपुर में मोतियाबिंद की सर्जरी के दौरान लोगों की आंख की रोशनी चली जाने के मामले में पीएमओ ने संज्ञान लिया है. पीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग से इस मामले में पूरी रिपोर्ट तलब की है. पीएमओ की तरफ से रिपोर्ट मांगी जाने के बाद राज्य सरकार में हड़कंप मच गया है. राज्य सरकार ने इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी रविंद्र नाथ चौधरी को जांच का जिम्मा सौंपा है. पीएमओ में अधिवक्ता एसके झा की शिकायत पर रिपोर्ट तलब की है. स्वास्थ्य के क्षेत्रीय निदेशक ने गुरुवार को मरीजों का हालचाल जाना था. उसके बाद यह फैसला लिया गया कि इनका इलाज पटना में कराया जाएगा.


इस मामले में बुधवार तक 15 लोगों की आंख निकालनी पड़ी थी, जबकि 9 और ऐसे मरीज हैं जिनकी आंख निकालने की नौबत बन चुकी है. मुजफ्फरपुर में जो केस दर्ज किया गया है उसमें अस्पताल के सचिव और डॉक्टर दोनों को आरोपी बनाया गया है. मुजफ्फरपुर मोतियाबिंद कांड को लेकर गुरुवार को बिहार विधान परिषद में भी हंगामा हुआ था. इधर सरकार ने कहा है कि पीड़ितों का इलाज मुफ्त में पटना के आईजीआईएमएस हॉस्पिटल में कराया जाएगा.

टैग्स