ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

मुजफ्फरपुर में हादसा, बूढ़ी गंडक में डूबने से बच्चे की मौत

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है. यह घटना सिकंदरपुर ओपी इलाके के आश्रम घाट की है

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है. यह घटना सिकंदरपुर ओपी इलाके के आश्रम घाट की है. 10 साल का मोहित जोगिया मठ मोहल्ले के रहने वाले महेश सैनी का बेटा था. घटना की जानकारी मिलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने आनन-फानन में मोहित को बाहर निकाला और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

खबर सुनते ही पर परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के संबंध में साथ में नहाने गए मृतक मोहित के बड़ा भाई रोहित ने बताया कि मुहल्ले के लड़कों और वह अपने भाई के साथ घर से छुपके से पिछले दो दिनों से नदी नहाने जा रहा था. आज भी नहाने के लिए गया था और नहाते नहाते ज्यादा पानी में चला गया और डूबने लगा बचाने के लिए वो भी ज्यादा पानी में डूबने लगा शोर मचाने पर आस पास के लोग नदी में कूद कर एक भाई को तो बचा लिया. लेकिन दूसरा को पानी से निकाला गया.

बाहर निकालनेे के दौरान वह बेहोश था. जिसके बाद लोगों ने उसे आनन फानन में अस्पताल पहुचे, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.