ब्रेकिंग
84 लाख लूटकांड का बिहार कनेक्शन, तेलंगाना पुलिस ने पटना से मो. आदिल को उठायाकपड़ा सिलाई करने वाले की बेटी बनी जिला श्रम कल्याण पदाधिकारी, शगुफ्ता फिरदौस ने बढ़ाया पूर्वी चंपारण का मानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: पटना हाईकोर्ट में PIL दायर, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांगपंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला करनेवाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विजेंद्र नाथ तिवारी खतरे से बाहर‘यहां हथियार नहीं छुड़ाया जाता है, मार दिया जाता है’, भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे खेसारीलाल यादव84 लाख लूटकांड का बिहार कनेक्शन, तेलंगाना पुलिस ने पटना से मो. आदिल को उठायाकपड़ा सिलाई करने वाले की बेटी बनी जिला श्रम कल्याण पदाधिकारी, शगुफ्ता फिरदौस ने बढ़ाया पूर्वी चंपारण का मानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: पटना हाईकोर्ट में PIL दायर, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांगपंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला करनेवाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विजेंद्र नाथ तिवारी खतरे से बाहर‘यहां हथियार नहीं छुड़ाया जाता है, मार दिया जाता है’, भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे खेसारीलाल यादव

मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित बोलेरो घर में घुसा, एक ही परिवार के कई लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां एक बोलेरो घर में घुस गया। इसकी चपेट में आने से परिवार के कई लोग घायल हो गये हैं. वही तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके प

मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित बोलेरो घर में घुसा, एक ही परिवार के कई लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां एक बोलेरो घर में घुस गया। इसकी चपेट में आने से परिवार के कई लोग घायल हो गये हैं. वही तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया और इसके मालिक का पता लगाने में जुटी है। 


मुज़फ़्फ़रपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर पट्टी चौक के निकट अचानक एक अनियंत्रित बोलेरो घर में घुस गया। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बोलेरों ने परिवार के कई सदस्यों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान चीख-पुकार मच गयी। हादसे में करीब 5 लोग घायल हो गये हैं जिसमें तीन की हालत नाजुक बतायी जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। बोलेरो को राजेश चला रहा था वो बसंतपुर पट्टी चौक से आ रहा था इसी बीच अनियंत्रित होकर बोलेरो इदरीश मियां के घर में घुस गया। दरवाजे पर बैठे इदरीश मियां उनकी पुत्री रुकसाना खातून समधी दीपू मियां, जोया खातून घायल हो गये। इदरीश मियां के दरवाजे पर खड़ी एक बाइक बोलेरो के चपेट में आने से चकनाचूर हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो पहले बाइक से टकरायी और उसके बाद एक ही परिवार के 5 सदस्यों को अपने चपेट में ले लिया।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सरैया थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी भेजा जहां इलाज के बाद 3 लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही 2 लोगों का इलाज स्थानीय सीएससी में चल रहा है। 


पुलिस बोलेरो चालक को हिरासत में लिया है वह भी इस हादसे में घायल हो गया है। घटनास्थल से पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है। बोलेरो के मालिक का पता लगाया जा रहा है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि एक बोलेरो अनियंत्रित होकर दरवाजे पर बैठे कुछ लोगों को टक्कर मार दी है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सरैया थाना पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता