ब्रेकिंग
Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार

बिग ब्रेकिंग : मुजफ्फरपुर में 7 बच्चों की मौत, 4 लड़कियां शामिल, परिजनों में मचा कोहराम

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही मुजफ्फरपुर जिले से जहां तालाब में डूबने से सात बच्चों की मौत हो गई है. बच्चों की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया. प

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही  मुजफ्फरपुर जिले से जहां तालाब में डूबने से सात बच्चों की मौत हो गई है. बच्चों की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मरने वालों में 4 बच्चियां शामिल हैं. 


घटना जिले के मीनापुर गांव की है. जहां तालाब में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम का माहौल छा गया. घर में चीख-चीत्कार मच गई. मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे तालाब में नहा रहे थे. इस दौरान यह बड़ा हादसा हुआ. घटना की खबर मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस बच्चों की शव निकालने की कोशिश में जुटी हुई है.


दूसरी घटना जिले के सकरा थाना इलाके की है. जहां विशनपुर बघनगरी गांव में यह बड़ा हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक चार बच्चियां बकरी चराने के लिए बाहर गई थीं. बच्चियां बाग नदी के पास बकरी को चरा रही थीं. मृतक बच्चियों की पहचान झगरु साह की बेटी खुशबु कुमारी (17), मो० मंजूर की बेटी राजिय खातून (14), मो० नथुनी की बेटी अजमेरी खातून (14) और मो० सम्मुला की बेटी नाजमि खातून (13) के रूप में की गई हैं. हादसे की खबर मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है. स्थनीय लोगों की मदद से बच्चियों की डेड बॉडी को बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता