ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

प्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

मुजफ्फरपुर में एक युवक प्रेमिका को बुलाने की जिद में 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे में पुलिस और स्थानीय लोग उसे नीचे उतारने की कोशिश करते रहे।

बिहार न्यूज
प्रेमिका से शादी की जिद्द
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: प्रेमिका को मौके पर बुलाने के लिए एक प्रेमी ऊंचे मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। शोले फिल्म में धर्मेंद्र का निभाया वीरू का किरदार आज भी लोगों के लिए अपनी 'बसंती' (प्रेमिका) को पाने का तरीका बना हुआ है। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेड ड्रामा होता रहा, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। युवक को इतने ऊंचे मोबाइल टावर पर देख लोग भी हैरान रह गये और उसे उतरने के लिए आवाज लगाने लगे लेकिन युवक के कान तक जूं नहीं रेंगी। 


दरअसल मुजफ्फरपुर जिले के पारू धरफरी स्थित वार्ड नंबर 9 के रहने वाले अनीश कुमार ने प्रेमिका को बुलाने की जिद्द पर अड़ गया। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। मुजफ्फरपुर जंक्शन के दक्षिणी द्वार के पास स्थित 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर युवक चढ़ गया और वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


मिली जानकारी के अनुसार, अनीश एक महीने पहले ही पुणे से घर लौटा था, जहां वह टाइल्स की दुकान में मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की देर शाम जब वह फिर से पुणे जाने के लिए घर से निकला लेकिन बुधवार की सुबह करीब 8 बजे वह जंक्शन के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद उसने अपने परिजनों को फोन कर साफ तौर पर कह दिया कि जब तक उसकी प्रेमिका को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। उसने यह भी धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगा।


बताया जा रहा है कि अनीश का प्रेम-संबंध मुजफ्फरपुर के देवरिया की रहने वाली एक युवती से चल रहा है। युवक लगातार फोन के जरिए अपने परिजनों और अन्य लोगों से संपर्क करता रहा और लड़की को बुलाने की जिद्द करता रहा। इस बीच उसने सुबह करीब 11 बजे 112 नंबर पर कॉल कर खुद ही मोबाईल टावर पर चढने की जानकारी दी। पहले तो पुलिस को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। लेकिन सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तब युवक को मोबाइल टावर पर चढ़ा देख हैरान रह गयी।   


प्रत्यक्षदर्शी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि सुबह जब वे अपने काम में लगे थे, तभी अचानक शोर मचा कि एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। उन्होंने बताया कि युवक बार-बार फोन पर कह रहा था कि जब तक उसकी प्रेमिका को बुलाकर शादी की बात नहीं की जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।


घटना की सूचना मिलते ही काजी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास करती रही। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर किसी तरह उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की। तेज धूप और भीषण गर्मी में युवक टावर पर चढ़ा रहा और प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद्द पर अड़ा रहा। पुलिस युवक को टावर से नीचे उतारने में लगी रही। मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उसे नीचे उतरने के लिए आवाज लगा रहे हैं। मां-बाप और काजी मोहम्मदपुर थाने के थानाध्यक्ष नवलेश आजाद के समझाने बुझाने के बाद सनकी आशिक टावर से नीचे उतरा। 6 घंटे तक तक वह कड़े धूप में ऊंचे टावर पर जाकर खड़ा हो गया था। उसके नीचे उतरने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पूरे इलाके में अब इस आशिक की चर्चा हो रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता