ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

Bihar News: डिप्टी CM विजय सिन्हा के झंडोतोलन के बीच स्काउट गाइड की लड़कियां हुई बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Bihar News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुजफ्फरपुर के पंडित नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब स्काउट-गाइड परेड में भाग ले रही कई छात्राएं अचानक बेहोश होने लगीं।

Bihar News
बिहार न्यूज
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुजफ्फरपुर के पंडित नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब स्काउट-गाइड परेड में भाग ले रही कई छात्राएं अचानक बेहोश होने लगीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बिहार के डिप्टी सीएम और प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा के झंडोतोलन से ठीक पहले यह घटना सामने आई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही परेड चल रही थी, एक के बाद एक कई छात्राएं बेहोश होने लगीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और मेडिकल टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी छात्राओं को एम्बुलेंस के माध्यम से मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। अब तक की जानकारी के अनुसार, करीब 6 स्काउट गाइड छात्राओं को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।


स्थानीय लोगों और कुछ अभिभावकों ने बताया कि छात्राओं की तबीयत खराब होने की मुख्य वजह सुबह से लगातार अभ्यास कराना और पर्याप्त विश्राम व जलपान की कमी रही। बताया जा रहा है कि छात्राएं अहले सुबह से धूप और उमस में परेड रिहर्सल कर रही थीं, जिसके कारण उन्हें थकान और डिहाइड्रेशन जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सभी बच्चियों को समय रहते अस्पताल लाया गया, और अब उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी में उनका इलाज जारी है।


वहीं दूसरी ओर, झंडोतोलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने झंडा फहराकर उपस्थित जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारी, प्रशासनिक कर्मचारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे। इस घटना के बाद जिला प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। कई अभिभावकों ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा और सुविधा प्रबंधन को लेकर नाराज़गी जताई है।