ब्रेकिंग
SBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? SBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...?

BIHAR CRIME: मुजफ्फरपुर में चायपत्ती की बोरियों से 50 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में DRI ने चायपत्ती की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे 50 लाख रुपये के गांजे की खेप जब्त की। दो तस्कर गिरफ्तार, गुवाहाटी से नागपुर ले जाया जा रहा था गांजा।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: जब से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुआ तब से गांजा और स्मैक की तस्करी भी बढ़ गयी है। आए दिन पुलिस कभी गांजा तो कभी स्मैक और शराब बरामद कर रही है। शराब बंद होने के बाद लोग सुखा नशा खूब करने लगे हैं। यही कारण है कि हर मुहल्ले में गंजेरी और स्मैकियरों की तादाद बढ़ गयी है और इलाके में चोरी की घटनाएं भी बढ़ी है। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई की है।


 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया । इस दौरान ट्रक से दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया।  जानकारी के अनुसार, तस्कर असम के गुवाहाटी से गांजे की खेप लेकर महाराष्ट्र के नागपुर जा रहे थे। ट्रक में गांजे को चायपत्ती की बोरियों के बीच छुपाया गया था, ताकि जांच में पकड़ न आए।


डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगा की ओर से आ रहा एक ट्रक नशीले पदार्थ की बड़ी खेप लेकर गुजरने वाला है। इसके बाद टीम ने एनएच-57 पर मैथी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी की। कुछ ही देर बाद एमएच नंबर का ट्रक आता दिखाई दिया। जांच के दौरान ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही गांजे की खेप बरामद हुई। 


मौके से गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान देवेंद्र नूनिया और अनिल कुमार तिवारी, निवासी रामनदपुर, मऊगंज (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। एक खुद को चालक बता रहा है, जबकि दूसरा सहयोगी के रूप में साथ था।डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि बरामद खेप की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है । फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। टीम तस्करी के सभी लिंकेज की भी जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके ।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता