ब्रेकिंग
Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम

Bihar News: पनीर खाने के बाद दोस्त ने कर दी दारू की डिमांड, नहीं पूरी होने पर तान दी पिस्टल,जानें मामला?

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दोस्त ने शराब की मांग पूरी न होने पर अपने दोस्त पर फायरिंग कर दी।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दोस्त ने शराब की मांग पूरी न होने पर अपने दोस्त पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार, गौतम कुमार की दोस्ती लगभग छह माह पहले अपने ही गांव के रहने वाले अंकित राज के साथ हुई थी। अंकित 22 वर्ष का बताया जा रहा है और वह गौतम के मुहल्ले के थोड़ी दूर पर रहता है। दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई और अक्सर वे साथ में समय बिताते थे।


घटना के दिन गौतम अपने दोस्त अमन के घर आया, जहां वे पनीर बना रहे थे। इसी दौरान अंकित राज ने व्हाट्सएप कॉल कर संपर्क किया और नशे की हालत में अचानक वहां पहुंच गया। खाने के बाद अंकित ने गौतम से शराब की मांग की। जब गौतम ने मना किया, तो अंकित गुस्से में आ गया और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। अमन ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता गया।


इसके बाद तीनों अंकित की बाइक से घूमने निकले, लेकिन अंकित अपने घर के पास पहुंचते ही कमर से पिस्टल निकाल कर गौतम और अमन पर तान दी। दोनों ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए घर में प्रवेश किया, लेकिन अंकित ने फिर फायरिंग की। घटना के तुरंत बाद गौतम और अमन ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें थाना जाने और शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। इसके बाद मिठनपुरा थाना में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला और शराब की मांग से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई।


मिठनपुरा थाना पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और मामले की जांच तेज़ी से चल रही है।


इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा और नशे के खतरों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोग भी आश्चर्य में हैं कि दोस्ती के नाम पर ऐसा हिंसक कदम उठाया गया। पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे की आदत और छोटे विवादों को तूल देने से बचें और किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत 112 या स्थानीय थाना को सूचित करें।