ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?

MUZAFFARPUR: नकली पिस्टल के बल पर नाबालिग लड़की के साथ 3 लड़कों ने किया गैंगरेप, वीडियो भी कर दिया वायरल

रात में शौच करने घर से निकली नाबालिग लड़की को हथियार दिखाकर गांव के 3 मनचलों ने गैंगरेप किया। आगे भी इस तरह की घटना को अंजाम देने के मकसद से सामुहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाया। कहा कि किसी से बोलीं तो वीडियो वायरल कर देंगे।

bihar
मनचलों की घिनौनी करतूत
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 3 युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की से साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। तीनों आरोपियों ने शौच के लिए निकली लड़की को उठा लिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर नकली पिस्टल दिखाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 


इस दौरान में आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया और इसे किसी को नहीं बताने की धमकी दी। गैंगरेप के वीडियो का इस्तेमाल आगे फिर से दुष्कर्म के लिए उद्धेश्य से बनाया गया। तीनों युवकों ने कहा कि यदि किसी से कही तो इस वीडियो को वायरल कर देंगे। इस घटना के बाद से पीड़िता ने पूरी बात अपनी मां को बताई। जिसे सुनकर मां सदमें में आ गई। 


पीड़िता की मां ने थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों में से दो को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक तीसरे की तलाश में पुलिस लगी हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताया गया है सभी आरोपी पीड़ित लड़की के गांव के ही रहने वाले हैं।


लड़की रात में  शौच के लिए अकेली निकली थी। अकेले का फायदा उठाकर लड़कों ने उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गये और बारी-बारी से उसके साथ गंदा काम किया। पीड़िता रोती रही चिल्लाती रही लेकिन इन तीनों युवकों के कान तक जूं नहीं रेंगी। नकली पिस्टल के बल पर तीनों ने मुंह काला किया। मामला रामपुर हरि थाना क्षेत्र के एक गांव का है।


वही पर पूरे मामले में ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया थाना क्षेत्र में एक लड़की को उसके घर के पास से कुछ मनचले उठाकर ले गए थे और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान में आरोपियों के द्वारा इस घटना का वीडियो बनाया गया था ताकि भविष्य में भी दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम दिया जा सके। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी में से दो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अब भी फरार चल रहा है। 


फरार आरोपी ही इस कांड का मुख्य आरोपी है जो कि इस घटना को अंजाम दिया था। उसकी गिरफ्तार किया जाने को लेकर छापेमारी किया जा रहा है लड़की को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में FSL की टीम की मदद लिया जा रहा है और हमलोग इसमें वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर आगे की करवाई में जुटे हुए हैं आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करेंगे।