ब्रेकिंग
लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता

बिहार में मंत्री के कार्यक्रम के बीच हथियार के साथ होटल कारोबारी गिरफ्तार, BJP का झंडा लगी स्कॉर्पियो बरामद

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में भाजपा झंडा लगी स्कॉर्पियो से पुलिस ने कुख्यात होटल व्यवसायी विकास कुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बिहार और झारखंड में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल कार्रवाई के दौरान अवैध हथियार के साथ कुख्यात होटल व्यवसायी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिस काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार था, उस पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। यह कार्रवाई उस समय हुई जब बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री और कुढ़नी से भाजपा विधायक केदार प्रसाद गुप्ता के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं।


गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार व्यक्ति अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना के बाद तुर्की थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से अवैध हथियार बरामद किए गए, जिसके बाद पुलिस ने विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया और स्कॉर्पियो जब्त कर ली।


मंत्री के कार्यक्रम के दौरान गिरफ्तारी

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मंत्री पद की शपथ लेने के बाद केदार प्रसाद गुप्ता पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंच रहे थे। उनके स्वागत में समर्थकों की भारी भीड़ जुटी थी। बताया जा रहा है कि विकास कुमार भी भाजपा झंडा लगी स्कॉर्पियो के साथ स्वागत काफिले में शामिल होने की कोशिश कर रहा था। हालांकि प्रशासन ने अभी तक मंत्री के आधिकारिक काफिले से आरोपी के संबंध की पुष्टि नहीं की है, लेकिन वीआईपी मूवमेंट के दौरान हथियार के साथ उसकी मौजूदगी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


आरोपी पर कई गंभीर मामले दर्ज

पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कुल 11 मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, अवैध शराब तस्करी और रंगदारी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।


SSP ने क्या कहा

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है और अवैध हथियार के साथ उसकी गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी वीआईपी मूवमेंट वाले इलाके में हथियार लेकर किस उद्देश्य से पहुंचा था। फिलहाल एसडीपीओ पश्चिमी अनिमेश चंद्र ज्ञानी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने संकेत दिया है कि मामले में किसी बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।


राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

भाजपा झंडा लगी गाड़ी से एक हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी का किसी राजनीतिक दल से वास्तविक संबंध था या उसने केवल पहचान छिपाने और प्रभाव जमाने के लिए वाहन पर झंडा लगाया था।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता