ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

Bihar news : रात 2 बजे टूटी ग्रिल से फरार हुए 10 बच्चे! आश्रय गृह में मचा हड़कंप; , नेपाल कनेक्शन की आशंका से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर के नरौली स्थित वृहद आश्रय गृह से 10 बच्चे रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। इनमें चार मूक-बधिर बच्चे भी शामिल हैं। घटना से हड़कंप मच गया है और जांच जारी है।

Bihar news : रात 2 बजे टूटी ग्रिल से फरार हुए 10 बच्चे! आश्रय गृह में मचा हड़कंप; , नेपाल कनेक्शन की आशंका से मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के नरौली गांव स्थित वृहद आश्रय गृह से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र को हिला कर रख दिया है। यहां से एक साथ 10 बच्चे रहस्यमय तरीके से लापता हो गए, जिनमें चार मूक-बधिर बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


जैसे ही गार्ड ने बच्चों की अनुपस्थिति देखी, तुरंत गृह प्रबंधन को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बीडीओ चंदन कुमार, थानेदार सुबोध कुमार मेहता और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सभी बच्चे रविवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच लापता हुए हैं।


आश्रय गृह के अधीक्षक अविनाश डे के अनुसार, उस समय वृहद आश्रय गृह में कुल 46 बच्चे रह रहे थे। सभी बच्चे अलग-अलग हॉल में रखे गए थे, लेकिन प्रथम तल पर स्थित एक हॉल से 10 बच्चे अचानक गायब हो गए। जांच में यह भी सामने आया है कि प्रथम तल की खिड़की की एक ग्रिल टूटी हुई थी, जिससे बच्चों के भागने की आशंका जताई जा रही है।


एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आशंका है कि बच्चे टूटी हुई ग्रिल के गैप से बाहर निकले और फिर पानी वाले पाइप के सहारे नीचे उतरे होंगे। इसके बाद मुख्य गेट के पास से होते हुए बाहर निकल गए। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात गार्ड सो रहे थे, जिससे किसी को भनक तक नहीं लगी।


घटना की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस की कई टीमें बच्चों की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस आसपास के इलाकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सर्च ऑपरेशन चला रही है।


इसी बीच जांच में एक बड़ा सुराग सामने आया है। नरौली चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात करीब 2 बजे कुछ बच्चे जाते हुए दिखाई दिए हैं। हालांकि इसके बाद वे किस दिशा में गए, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अब आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि उनकी अंतिम लोकेशन का पता लगाया जा सके।


सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि लापता बच्चों में शामिल एक नेपाली बच्चा अक्सर अन्य बच्चों से कहता था कि वह उन्हें नेपाल घुमाने ले जाएगा। इस बयान के बाद पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं बच्चे नेपाल की ओर तो नहीं निकल गए। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रात के समय किसी वाहन की आवाजाही की संभावना कम है, ऐसे में बच्चे पैदल भी अलग-अलग दिशाओं में जा सकते हैं।


एक साथ 10 बच्चों के गायब होने की इस घटना ने न केवल आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर किया है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार खोजबीन में जुटी हैं, लेकिन 10 मासूम बच्चों का इस तरह रहस्यमय ढंग से गायब होना पूरे मामले को और भी संदिग्ध और सनसनीखेज बना रहा है।