ब्रेकिंग
स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टस्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

मुंगेर विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह कल, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ होंगे शामिल

MUNGER: मुंगेर विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह बुधवार 20 दिसंबर यानि कल आयोजित होने वाला है। दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे।

मुंगेर विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह कल, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
1 मिनट

MUNGER: मुंगेर विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह बुधवार 20 दिसंबर यानि कल आयोजित होने वाला है। दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह और कुलाधिपति के आगमन को लेकर तैयारियों का अंतिम चरण में हैं।


दरअसल, मुंगेर विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह कल डीजे कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। सुबह 11 बजे कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेन्द्र विश्ववनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। कुलगीत के बाद राज्यपाल टॉपर्स के बीच मेडल और प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे।


दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के अतिरिक्त उनकी पत्नी अनघा राजेंद्र आर्लेकर तथा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के पूर्व कुलपति प्रो. राजा राम शुक्ला शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी विश्वविद्यालय पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उधर, पूरे दिन विश्वविद्यालय में कुलपति तथा कुलसचिव का अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर चलता रहा।