ब्रेकिंग
'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप

बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंप

Bihar News: मुंगेर में निगरानी विभाग की कार्रवाई में आयुक्त कार्यालय से पेशकार मुकेश कुमार को 1.70 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया।

Bihar News
निगरानी का बड़ा एक्शन
© Google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का एक्शन लगातार जारी है। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने आयुक्त कार्यालय में छापेमारी कर एक पेशकार को 1.70 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


दरअसल, भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में निगरानी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। मुंगेर में प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में छापेमारी कर पेशकार मुकेश कुमार को 1 लाख 70 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी एक कोर्ट केस में काम कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। 


शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और पैसे लेते ही उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई के बाद आयुक्त कार्यालय में हड़कंप मच गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। मुंगेर में निगरानी विभाग की यह पहली ट्रैप कार्रवाई बताई जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता