ब्रेकिंग
Bihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?हाजीपुर में BJP नेता के घर 10 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने देर रात मचाई दहशतपहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?हाजीपुर में BJP नेता के घर 10 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने देर रात मचाई दहशतपहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे में

Road Accident in bihar : बेलगाम ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की मौत; एक जख्मी

Road Accident in bihar : अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आया है। जहां एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में नालंदा के दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि एक युवक की हालत

Road Accident in bihar
सड़क हादसे में मौत
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

munger road accident : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आया है। जहां एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में नालंदा के दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, मुंगेर में देर रात को हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मुंगेर जिले के संग्रामपुर – गंगटा मुख्य मार्ग में टेटियाबंपर थाना क्षेत्र की यह घटना है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में नालंदा निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं। 


बताया जा रहा है कि संग्रामपुर – गंगटा मुख्य मार्ग में टेटियाबंपर थाना क्षेत्र के पत्थरघट लोहा पुल के पास यह हादसा हुआ है। जहां  देर रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को रौंद दिया। जिससे बाइक पर सवार युवकों की मौत कुचले जाने से मौके पर ही हो गयी। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक ने मोटरसाइकिल में इस तरह टक्कर मारी है कि घटनास्थल पर मोटरसाइकिल के भी परखच्चे उड़ गए हैं। 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही टेटियाबंपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए संग्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।