ब्रेकिंग
बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीर

शादी पंडाल में पसरा मातम, अनियंत्रित ट्रक ने दादा की ली जान, बेटा-पोता घायल

MUNGER : बिहार में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में आए दिन किसी ने किसी जिले से यह खबर आते रहती है कि सड़क हादसे में मौत। इसी कड़ी में ताजा मामला मुंगेर से जुड़ा हुआ है

शादी पंडाल में पसरा मातम, अनियंत्रित ट्रक ने दादा की ली जान, बेटा-पोता घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में आए दिन किसी ने किसी जिले से यह खबर आते रहती है कि सड़क हादसे में मौत। इसी कड़ी में ताजा मामला मुंगेर से जुड़ा हुआ है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने एक शादी पंडाल में घुसकर भगदड़ मचा दिया। यहीं, इस दौरान पंडाल में सो रहे रहे एक युवक  की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 


बताया जा रहा है कि, मुंगेर जिले के बरियापुर में आयोजित एक शादी में उस वक्त मातम का मौहल बन गया, जब एक ट्रक बेकाबू होकर पंडाल में घुस गया। जिसमें पंडाल में सो रहे एक बुजुर्ग की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, उसका बेटा और दो पोते घायल हुए हैं। तीनों को बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर किया गया है।


जानकारी के मुताबिक, बरियारपुर थाना क्षेत्र के सीतारामपुर नजीरा कालीस्थान के पास सुल्तानगंज की तरफ जा रहा धान से लदा ट्रक सड़क किनारे बने पंडाल में घुस गया। इसमें पंडाल में सोए लगभग 65 वर्षीय सिकंदर सिंह की मौत हो गई। जबकि उनके 45 वर्षीय पुत्र होरिल सिंह सहित दो पोते भोला कुमार (20) तथा रवि कुमार (18) जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मृतक के परिजन के साथ एनएच 80 पर शव रखकर जाम लगा दिया।


बताया जा रहा है कि, सिकंदर सिंह अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ तिलक के लिए लगाए गए पंडाल में ही सो गए। करीब डेढ़ घंटे बाद एक बेकाबू ट्रक उनके पंडाल में घुस गया और कोहराम मचा दिया। वहीं, ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जाम की सूचना मिलने पर बीडीओ शशि भूषण कुमार और राजस्व पदाधिकारी रवीना गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।


वहीं, बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जाम हटवाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि, रविवार रात को सिकंदर सिंह के पोते मोहन कुमार का तिलक का कार्यक्रम हुआ था। घर में जश्न का माहौल था। तिलक के लिए लखीसराय से मेहमान आए थे। रस्म पूरी होने के बाद सभी लोग करीब देर रात करीब 3 बजे मेहमान को रवाना किया गया।