ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

सम्राट चौधरी को सीएम बनाने के फैसले पर उनके गृह जिला में जश्न, बिहार में ‘नए दौर’ की शुरुआत का इंतजार

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बिहार, खासकर मुंगेर और तारापुर में जश्न का माहौल है। उनके शपथ ग्रहण के साथ राज्य में नए राजनीतिक दौर की शुरुआत मानी जा रही है।

Samrat Choudhary
मुंगेर में जश्न
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Samrat Choudhary: मुंगेर सहित पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है। तारापुर के विधायक सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। अब कल होने वाले शपथ ग्रहण के साथ राज्य में एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत मानी जा रही है।


जैसे ही सम्राट चौधरी के नेता चुने जाने की खबर सामने आई, मुंगेर जिले और खासकर उनके गृह क्षेत्र तारापुर में जश्न का माहौल बन गया। जगह-जगह मिठाइयां बांटी जा रही हैं, पटाखे फोड़े जा रहे हैं और समर्थक एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। वर्षों से क्षेत्र की जो अपेक्षाएं थीं, अब उनके पूरा होने की उम्मीद जगी है। लोगों में इस बात की खास खुशी है कि उनके क्षेत्र का नेता अब पूरे बिहार का नेतृत्व करने जा रहा है।


राजनीतिक गलियारों में भी इस घटनाक्रम को एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। कई लोग इसे “सम्राट युग” की शुरुआत के तौर पर देख रहे हैं।


कल सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। फिलहाल पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल है और लोग इस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता