ब्रेकिंग
कांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पेपर लीक के बाद डिप्रेशन से जूझ रही थी NEET छात्रा, घर से हुई लापता, तीन दिन बाद कुएं में मिला शव

Bihar News: मुंगेर से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. तीन दिनों से लापता एक NEET की तैयारी कर रही छात्रा का शव घर के पास स्थित कुएं से बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आखिर इस घटना के पीछे क्या वजह..

पेपर लीक के बाद डिप्रेशन से जूझ रही थी NEET छात्रा, घर से हुई लापता, तीन दिन बाद कुएं में मिला शव
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक गांव में तीन दिनों से लापता 20 वर्षीय छात्रा संध्या कुमारी का शव घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद हुआ है. संध्या मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थी. शव मिलने की खबर के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.


मृतका के पिता धर्मवीर यादव ने बताया कि संध्या परिवार की इकलौती बेटी थी और उसका सपना डॉक्टर बनने का था. वह अब तक दो बार NEET परीक्षा दे चुकी थी. परिजनों के मुताबिक, परीक्षा में सफलता नहीं मिलने के कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी. हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है.


परिजनों ने बताया कि 5 जुलाई की सुबह करीब चार बजे संध्या घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी. परिवार के लोगों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद मुफस्सिल थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई.


मंगलवार को गांव के कुछ लोगों की नजर घर के पास स्थित एक कुएं में शव पर पड़ी. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया. पहचान होने पर पता चला कि शव लापता छात्रा संध्या कुमारी का ही है. यह खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और गांव में लोगों की भीड़ जुट गई.


मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की गुमशुदगी की शिकायत पहले ही दर्ज कर ली गई थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.