ब्रेकिंग
जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

मुंगेर: असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर मिला दुर्लभ रसेल वाइपर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मुंगेर जिले के असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर दुर्लभ प्रजाति का रसेल वाइपर सांप दिखा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया।

बिहार
मुंगेर में मिला दुर्लभ सांप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

MUNGER: मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड स्थित कच्ची कांवरिया पथ पर देर शाम अचानक एक दुर्लभ प्रजाति का रसेल वाइपर सांप निकल आया। सांप को देखते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना और वन विभाग को दी।


सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर प्रखंड से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। वन विभाग के अधिकारी गुड्डू ने बताया कि शुरू में लोगों को यह अजगर जैसा लगा, लेकिन करीब से देखने पर पता चला कि यह दुर्लभ प्रजाति का रसेल वाइपर है, जो बहुत ही कम देखने को मिलता है।


अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू किए गए इस सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने अपील की कि अगर कहीं भी सांप दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि टीम मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित पकड़ सके।


टैग्स