ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार: शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने उठाया बड़ा कदम, तो वाइफ को मनाने हसबैंड ने की उठक बैटक

MUNGER: बिहार के मुंगेर से सदर अस्पताल में उस समय सारे मरीज आश्चर्यचकित हो गए. जब एक शराबी पति ने अपने पत्नी से कान पकड़ माफी मांगते हुए अब शराब न पीने कि कसम खाई. जो शहर में चर्चा

बिहार: शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने उठाया बड़ा कदम, तो वाइफ को मनाने हसबैंड ने की उठक बैटक
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर से सदर अस्पताल में उस समय सारे मरीज आश्चर्यचकित हो गए. जब एक शराबी पति ने अपने पत्नी से कान पकड़ माफी मांगते हुए अब शराब न पीने कि कसम खाई. जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.


पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत सफियाबाद ओपी अंतर्गत परहम निवासी पप्पू चौधरी जो मजदूरी का काम किया करता था और शराब पी प्रति दिन घर में पत्नी रीना देवी के साथ मारी पीट कि घटना को अंजाम देता था. अपने शराबी पति के के द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे मारपीट व झगड़ा के बाद 35 वर्षीय पत्नी रीना देवी ने रविवार की दोपहर घर में रखा खेत में देने वाला जहर पी लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.


जानकारी के अनुसार पप्पू चौधरी को चार बेटा है तीन बेटा बाहर रह काम करता है. और तो शराब के नशे में घर में झगड़ा झंझट किया करता था. रीना देवी ने बताया की पति के द्वारा रोज रोज शराब पीकर झगड़ा करने कि आदत से तंग आ उसने जहर खा आत्महत्या करने कोशिश की. 


वही जब दूसरे दिन पति को होश आया और उसे सारी बातों कि जानकारी लगी तो वो काफी आत्मग्लानि महसूस किया और पत्नी को देखने सदर अस्पताल पहुंचा और कान पकड़ते हुए पत्नी से माफी मांगते हुए कभी शराब न पीने का वादा किया. वही इस नजारा को देख वार्ड में भरती मरीज भी आश्चर्यचकित रह गए. पप्पू चौधरी ने कैमरे के सामने भी शराब न पीने कि कसम खाई और कर अब वह अपने परिवार को देखेगा और कभी शराब नहीं पियेगा.

टैग्स