ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: दुकान को तोड़ते हुए घर में घुसा हाइवा, 10 लोग घायल, मौके पर मची अफरा तफरी

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रहा अनियंत्रित हाइवा चाय दुकान को तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा। इस हादसे के बाद मौके पर अ

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: दुकान को तोड़ते हुए घर में घुसा हाइवा, 10 लोग घायल, मौके पर मची अफरा तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रहा अनियंत्रित हाइवा चाय दुकान को तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में 8 से 10 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना सफियावाद थाना क्षेत्र के एनएच 80 पर डकरा नाला सतखजुरिया के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे लखीसराय की तरफ से आ रही तेज रफ्तार 18 चक्का हाईवा अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे एक ऑटो, तीन ई रिक्शा को रौंदते हुए चाय की दुकान को तोड़कर घर में घुस गया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस घटना में करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाइवा बहुत ही तेज रफ्तार से आ रहा था और एकाएक चाय नास्ते की दुकान को तोड़ते हुए घर में घुस गया। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच आरोपी हाइवा चालक मौके से फरार हो गया जबकि लोगों ने खलासी को धर दबोचा। गनीमत की बात रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। फिलहाल पुलिस ट्र के ड्राइवर को तलाश कर रही है और ट्रक को जब्त कर लिया है।