ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

मुंगेर में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, तीन थानाध्यक्ष हटाए गए

MUNGER : मुंगेर जिला मुख्यालय में 26 अक्टूबर की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन गोलीकांड मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले को लेकर शुक्रवार को निर्वाचन आयोग ने जिला

मुंगेर में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, तीन थानाध्यक्ष हटाए गए
Anamika
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर जिला मुख्यालय में 26 अक्टूबर की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन गोलीकांड मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले को लेकर शुक्रवार को निर्वाचन आयोग ने जिला मुख्यालय के तीन थानाध्यक्ष और दो ओपी अध्यक्ष को हटाने की एसपी की अनुशंसा पर मुहर लगा दी है. 

शुक्रवार की देर शाम नये थाना और ओपी अध्यक्षों के नामों की सूची भी जारी कर दी है. इस बारे में मुंगेर के नए एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि जिला मुख्यालय के सभी थाना एवं ओपीध्यक्ष को हटा  दिया गया है. इसको लेकर जिला मुख्यालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर निर्वाचन आयोग की मुहर लग गई है.

बता दें कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 26 अक्टूबर की देर रात फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी, जिसके विरोध में 29 अक्टूबर को आक्रोशित लोगों ने कई थाने और ओपी में जमकर पथराव और आगजनी की थी. जिसे लेकर डीआईजी मनु महाराज ने जिले के नए एसपी को जिला मुख्यालय के तीन थानाध्यक्षों और दो ओपी अध्यक्ष को हटाने के लिए निर्वाचन आयोग को अनुशंसा भेजने का निर्दे दिया था.