ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना

गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक

खाड़ी देशों में युद्ध और गैस किल्लत की चर्चाओं के बीच मुंगेर में इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गई है। एलपीजी की अनिश्चितता को देखते हुए लोग अब वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं।

बिहार न्यूज
इंडक्शन बना सहारा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस की संभावित किल्लत की चर्चा के बीच अब बाजार में इंडक्शन चूल्हों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। बिहार के मुंगेर में लोग एलपीजी गैस की अनिश्चितता को देखते हुए इंडक्शन चूल्हों की ओर रुख कर रहे हैं। दुकानों पर इनकी बिक्री अचानक बढ़ गई है और बड़ी संख्या में ग्राहक इन्हें खरीदने पहुंच रहे हैं।


दरअसल, खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण गैस की सप्लाई और कीमतों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर गैस की किल्लत से जुड़ी खबरें फैलने के बाद लोग पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुट गए हैं। इसका असर अब बाजार में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।


मुंगेर के इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री अचानक बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में पहले की तुलना में कई गुना अधिक ग्राहक इंडक्शन चूल्हा खरीदने आ रहे हैं। पहले कभी-कभार ही लोग इंडक्शन चूल्हा लेने आते थे, लेकिन गैस किल्लत की चर्चाओं के बाद अब रोजाना काफी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं।


दुकानदारों के मुताबिक, ग्राहक यह कहते हुए इंडक्शन चूल्हा खरीद रहे हैं कि अगर गैस की समस्या हो जाए तो खाना बनाने में परेशानी न हो। इसलिए वे पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था करना चाहते हैं।


वहीं ग्राहकों का भी मानना है कि गैस की संभावित कमी और बढ़ती कीमतों को देखते हुए इंडक्शन चूल्हा एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। कई ग्राहकों का कहना है कि इन दिनों गैस को लेकर काफी चर्चा हो रही है और एजेंसियों पर लंबी लाइनें भी लग रही हैं। ऐसे में उन्होंने सोचा कि इंडक्शन चूल्हा खरीद लेना बेहतर रहेगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उसी पर खाना बनाया जा सके। हालांकि प्रशासन लगातार लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है, लेकिन गैस को लेकर बनी अनिश्चितता का असर अब बाजार और लोगों की खरीदारी की आदतों में साफ दिखाई देने लगा है।


टैग्स