ब्रेकिंग
पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के अनंत सिंह! बोले- मांग पूरी करो या नहीं, लेकिन मारने का नियम नहीं10-10 लाख लेकर बना दिया ‘फर्जी ट्रैकमैन’... रेलवे ट्रैक पर सर्वे करते पकड़े गए दो युवक, खुला चौंकाने वाला राजचिराग पासवान ने बना दी नई टीम! लोजपा में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीसदर अस्पताल में महिला डॉक्टर पर पति ने किया हमला, जूते से पीटा और आंखों में स्प्रे डालापारिवारिक कलह में पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौतपटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के अनंत सिंह! बोले- मांग पूरी करो या नहीं, लेकिन मारने का नियम नहीं10-10 लाख लेकर बना दिया ‘फर्जी ट्रैकमैन’... रेलवे ट्रैक पर सर्वे करते पकड़े गए दो युवक, खुला चौंकाने वाला राजचिराग पासवान ने बना दी नई टीम! लोजपा में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीसदर अस्पताल में महिला डॉक्टर पर पति ने किया हमला, जूते से पीटा और आंखों में स्प्रे डालापारिवारिक कलह में पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौत

सदर अस्पताल में महिला डॉक्टर पर पति ने किया हमला, जूते से पीटा और आंखों में स्प्रे डाला

Bihar News: मुंगेर सदर अस्पताल में महिला डॉक्टर पर उनके पति द्वारा कथित हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई और सुरक्षा गार्डों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला डॉक्टर ने पति पर गंभीर आरोप...

सदर अस्पताल में महिला डॉक्टर पर पति ने किया हमला, जूते से पीटा और आंखों में स्प्रे डाला
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर सदर अस्पताल में बुधवार सुबह एक महिला चिकित्सक पर उनके पति द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि ने अपने पति डॉ. कृष्ण गोपाल पर मारपीट करने, दुर्व्यवहार करने और आंखों व चेहरे पर स्प्रे डालने का आरोप लगाया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई. सुरक्षा गार्डों ने आरोपी पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.


डॉ. निधि के अनुसार, वह सदर अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं. बुधवार सुबह उनके पति डॉ. कृष्ण गोपाल अस्पताल परिसर पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि उन्होंने जूते से उनके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर प्रहार किया. इसके बाद आंखों और चेहरे पर स्प्रे कर दिया, जिससे उनकी दोनों आंखों में तेज जलन और परेशानी होने लगी.


मारपीट की आवाज सुनकर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे. गार्डों ने बीच-बचाव करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉ. कृष्ण गोपाल को अपने साथ कोतवाली थाना ले गई.


डॉ. निधि ने कोतवाली थाने में दिए आवेदन में पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पहले से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है. घटना के बाद उन्होंने अस्पताल में इलाज भी कराया.


बताया गया है कि डॉ. कृष्ण गोपाल जेएलएनएमसीएच में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं. पुलिस ने महिला चिकित्सक की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.