ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार में 5 प्राइवेट यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना.. मिली स्वीकृतिबिहार में भूमि सुधार अभियान की तैयारी: भूमिहीनों को मिलेगा प्लॉट, खासमहल की जमीन होगी फ्रीहोल्डफरार IAS संजीव हंस, रिशुश्री समेत सात के खिलाफ निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, SVU की जांच में मिले पुख्ता प्रमाण‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामासम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार में 5 प्राइवेट यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना.. मिली स्वीकृतिबिहार में भूमि सुधार अभियान की तैयारी: भूमिहीनों को मिलेगा प्लॉट, खासमहल की जमीन होगी फ्रीहोल्डफरार IAS संजीव हंस, रिशुश्री समेत सात के खिलाफ निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, SVU की जांच में मिले पुख्ता प्रमाण‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना

मुंगेर जिले में टेटिया बंबर और गंगटा थाना क्षेत्र में अवैध गिट्टी ढुलाई के खिलाफ अभियान में 5 हाइवा जब्त, 5 लोग गिरफ्तार और 47.77 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर मे अवैध खनन और गिट्टी ढुलाई पर प्रशासन का सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। टेटिया बंबर और गंगटा थाना क्षेत्र में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पांच अवैध गिट्टी लदे हाइवा को जब्त किए गया। इस कार्रवाई में कुल 47 लाख 77 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है,जबकि 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


मुंगेर जिले में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।खनन विभाग के इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में टेटिया बंबर और गंगटा थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वैध कागजात के गिट्टी ढो रहे कुल पांच हाइवा को जब्त किया गया। सभी वाहनों से कुल 47 लाख 77 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 


वहीं गिरफ्तारी के दौरान कई चालक और उप चालक फरार हो गए । इस संयुक्त कार्रवाई में खनन विभाग के इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार,डीएसपी अनिल कुमार, एसडीएम राजीव रौशन, टेटिया बंबर और गंगटा थाना पुलिस की अहम भूमिका रही। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध खनन और खनिज परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने दो टूक कहा है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी अभियान और तेज किया जाएगा।

मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट