ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट से जल्द उड़ान भरेंगे 19 सीट वाले विमान, हवाई जहाज से सफर का सपना होगा साकार

Bihar News: मुंगेर हवाई अड्डे से अब जल्द ही 19 सीटों वाले छोटे विमान उड़ान भरेंगे। रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत एयरपोर्ट विस्तारीकरण को राज्य सरकार और केंद्र की मंजूरी मिल चुकी है। इससे मुंगेरवासियों का वर्षों पुराना सपना साकार होगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर वासियों का हवाई जहाज से सफर करने का सपना अब जल्द ही साकार हो सकेगा। रिजनल कनेक्टिविटी उड़ान योजना के तहत हवाई अड्डा को विकसित करने के लिए भारतीय विमान प्रवर्तन प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य सरकार के बीच हुए समझौता को कैबिनेट की स्वीकृति मिल चुकी है। 


अब एयरपोर्ट विस्तारीकरण के बाद सफियासराय हवाई अड्डा से 19 सीट वाले छोटे विमान बड़े शहरों के लिए उड़ान भर सकेंगे। छोटे विमान की सेवा जिले में आरंभ होने के बाद जिलेवासी कम समय में बड़े शहरों का सफर तय कर सकेंगे। रिजनल कनेक्टिविटी उड़ान योजना के तहत मुंगेर हवाई अड्डा को छोटे विमान के लिए तैयार करने हेतु सरकार पूर्व में ही 25 करोड़ रूपया आवंटित कर चुकी है। 


रनवे को चौड़ा करने के लिए एक माह पूर्व एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया की टीम सर्वे कर चुकी है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर रनवे विस्तारीकरण के लिए जरूरत के अनुसार जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई विभागीय पत्र प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन मुंगेर वासियों में काफी खुशी की लहर देखी जा रही है। 


लोगों ने बताया कि मुंगेर का यह सपना काफी पुराना था। जो अब साकार होने वाला है। हवाई अड्डा के बनने से मुंगेर का औद्योगिक विकास के साथ साथ पर्यटक की आपार संभावना खुल जाएगी। पर लोगों ने यह भी कहा कि यह कहीं चुनावी वादा बन कर न रह जाए। इस कारण सरकार को जल्द से जल्द इसे पूरा करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता