ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

मुंगेर में 68 छठ घाट खतरनाक घोषित, प्रशासन ने घरों पर छठ मनाने की अपील की

मुंगेर में गंगा घाटों की खराब स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने 143 में से 68 छठ घाटों को खतरनाक घोषित किया है। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने लोगों से घरों या सुरक्षित स्थलों पर ही छठ मनाने की अपील की और हेल्पलाइन नंबर जारी किए।

बिहार
लोक आस्था का महापर्व छठ
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर जिला के 143 छठ घाटों में से जिला प्रशासन ने 68 छठ घाट को खतरनाक घोषित किया है। छठव्रतियों से प्रशासन ने घरों व सुरक्षित स्थलों पर छठ मनाने की अपील की है। 


हाल ही में आई बाढ़ के कारण इस बार मुंगेर जिले के गंगा घाटों की स्थिति काफी खराब हो गई है। कई घाटों पर दलदल और गहराई (कछार) बढ़ जाने से जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से जिले के 143 छठ घाटों में से  68 छठ घाटों को खतरनाक घोषित किया है। मुंगेर सदर अनुमंडल के अंतर्गत चार प्रखंडों में कुल 35 घाट खतरनाक घोषित किए गए हैं ।


जिनमें धरहरा प्रखंड के 15, मुंगेर सदर के 9, जमालपुर के 6 और बरियारपुर प्रखंड के 5 घाट शामिल हैं।जिलाधिकारी निखिल धनराज ने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे खतरनाक घोषित घाटों पर न जाएं और अपने-अपने घरों या सुरक्षित स्थलों पर ही छठ महापर्व मनाएं। साथ ही उन्होंने घाटों पर सीएचसी भी केआतिशबाजी नहीं करने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।


प्रशासन ने यह भी कहा है कि वृद्धजनों व दिव्यांगजनों को पहचान हेतु मोबाइल नंबर व पता लिखकर दें, तथा छोटे बच्चों के जेब या लॉकेट में घर का पता और मोबाइल नंबर अवश्य रखें। साथ ही, घाटों को स्वच्छ रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अधिकृत पदाधिकारी या स्वयंसेवकों से संपर्क करें।


आपात स्थिति में संपर्क के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं —

📞 7070290170 (टोल फ्री)

📞 06344-299961 / 9122765702 (जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, मुंगेर)

📞 0612-2294204 / 205 (राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, पटना)

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट

टैग्स