ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

मुख्यमंत्री ने माना बिहार में खाद की किल्लत, केंद्र ने कहा.. 7 दिन में दूर कर देंगे समस्या

PATNA : बिहार में खाद की कमी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी स्वीकार कर लिया है. आज जनता दरबार के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि अभी खाद की कमी से किसानों को परेश

मुख्यमंत्री ने माना बिहार में खाद की किल्लत, केंद्र ने कहा.. 7 दिन में दूर कर देंगे समस्या
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में खाद की कमी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी स्वीकार कर लिया है. आज जनता दरबार के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि अभी खाद की कमी से किसानों को परेशानी हो रही है. हमने केंद्रीय मंत्री से इस बारे मेन बात की है. केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि एक हफ्ते में बिहार में खाद की किल्लत दूर कर दी जाएगी.


बताते चलें कि बिहार में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं. खाद की कमी से जूझ रहे किसानों में काफी गुस्सा है. कई क्षेत्रों से खबर आ रही है कि किसानों ने सड़क जाम कर दी है तो कहीं अधिकारियों के खिलाफ नारेजबाजी की है. यह मामला अब राजनीतिक रूप भी लेता जा रहा है. आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया तो संसद में भी यह मामला गूंज उठा.


सुपौल से JDU सांसद दिलेश्वर कामत ने लोकसभा में बिहार में खाद की कमी का मामला उठाया है. उन्होंने कहा कि DABP खाद नहीं मिलने से रबी फसल को उपजाने में देरी हो रही है. जेडीयू के MP ने कहा बिहार में किसान त्राहिमाम कर रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि बिहार में जल्द ही खाद की कमी को दूर किया जाए. ताकि किसान आसानी से रबी फसल की बुआई कर सकें.


अब जब मामला संसद तक पहुंच गया है और मुख्यमंत्री ने भी इस मामले में संज्ञान ले लिया है तो उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही किसानों यह समस्या दूर हो जाएगी.

टैग्स