ब्रेकिंग
मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...

Bihar News: बिहार की इस नदी पर करोड़ों की लागत से बनेगा नया पुल, इन जिलों के लोगों का आसान हो जाएगा सफर

Bihar News: मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत रामपुर प्रखंड के सबारगढ़ में दुर्गावती नदी पर 7.72 करोड़ की लागत से पुल बनेगा, जिससे कैमूर और रोहतास जिले सीधे जुड़ेंगे।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत सबारगढ़ गांव में दुर्गावती नदी पर नए पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल के निर्माण से कैमूर और रोहतास जिले सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।


दुर्गावती नदी के किनारे निर्माण स्थल पर संवेदक द्वारा करीब 12 दिन पहले प्राक्कलन बोर्ड लगाया गया है, जिसके बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। प्राक्कलन बोर्ड के अनुसार पुल का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराया जाएगा। पुल की कुल लंबाई 111.6 मीटर होगी, जबकि पहुंच पथ की लंबाई 280 मीटर निर्धारित की गई है। इस परियोजना पर कुल 7 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत आएगी।


बोर्ड के मुताबिक पुल निर्माण कार्य 23 सितंबर 2025 से शुरू होना था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। हालांकि, बोर्ड लगने के बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा नदी के दोनों किनारों पर मिट्टी की जांच कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी जांच के बाद अभी तक कोई ठोस काम शुरू नहीं हुआ है, जबकि उन्हें बताया गया था कि रिपोर्ट आने के बाद जनवरी माह से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गावती नदी कैमूर और रोहतास जिलों को अलग करती है। वर्तमान में दोनों जिलों के बीच आवागमन के लिए दुर्गावती नदी पर जिला परिषद मद से करीब तीन-चार साल पहले एक छलका पुल बनाया गया था, जो अब जर्जर हालत में है और कभी भी टूट सकता है। 


यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो यह लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नए पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिससे कैमूर और रोहतास के बीच सुरक्षित और सुगम आवागमन संभव हो सकेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता