ब्रेकिंग
पूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पनिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारपूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पनिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तार

SIR में हुआ फर्जीवाड़ा, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप..मेरी पत्नी मुंबई में रहती है, लेकिन उसका नाम भी यहां जोड़ दिया गया

मुकेश सहनी ने दावा किया है कि जो ड्राफ्ट जारी किया गया है उसमें गड़बड़झाला है। मेरी धर्मपत्नी मुंबई में रहती हैं लेकिन यहां नाम जोड़ दिया गया है। चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। लोकतंत्र खतरे में है। देश के प्रत्येक नागरिक को सोचना चाहिए।

Bihar
तेजस्वी के बाद सहनी ने चुनाव आयोग को घेरा
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:  बिहार में एक महीने की मशक्कत के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित (Bihar Voter List Draft 2025) कर दी है। प्रारूप सूची में बिहार में सात करोड़ 24 लाख मतदाताओं के नाम प्रकाशित किए गए हैं। लेकिन इस पर विपक्ष आपत्ति जता रही है। तेजस्वी यादव का आरोप है कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब मेरा नाम ही वोटर लिस्ट में नहीं है तो हम अब चुनाव कैसे लड़ेंगे। अब मुकेश सहनी कह रहे हैं कि एसआईआर में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी मुंबई में रहती है लेकिन उसका नाम बिहार के वोटर लिस्ट में डाल दिया गया है। मुकेश सहनी के इस बयान के बाद एक बार फिर से सियासी हलचल तेज हो गयी है।


विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमलोग पहले दिन से कह रहे हैं कि पुनरीक्षण के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है, जो हैं उनका नाम काटा जा रहा है और जो नहीं हैं उनका नाम जोड़ा जा रहा है।  उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जो ड्राफ्ट जारी किया गया है उसमें गड़बड़झाला है। मेरी धर्मपत्नी मुंबई में रहती हैं लेकिन यहां नाम जोड़ दिया गया है। चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। लोकतंत्र खतरे में है। देश के प्रत्येक नागरिक को इसे लेकर सोचना चाहिए।  


उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में भी जनता के हित में सड़क पर उतरने का काम करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी ड्राफ्ट के मुताबिक अभी तक 65 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं। अगर इतने फर्जी वोटर थे तो लोकसभा चुनाव में विजयी सभी सांसदों की सदस्यता समाप्त होनी चाहिए। पिछला लोकसभा चुनाव इसी मतदाता सूची से हुआ था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने एनडीए के साथ जाने पर कहा कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 


उन्होंने कहा, "मैं किसी की चौखट पर नहीं जा रहा हूँ। वे लोग, भाजपा के लोग हमारी चौखट पर जरूर आ रहे हैं कि कैसे वीआईपी हमारे साथ आ जाए। वीआईपी की नाव पर कैसे सवार हो जाएं कि बिहार की सत्ता में आ जाएं। लेकिन, इस बार भाजपा को वीआईपी की नाव पर नहीं बैठाएंगे।"

टैग्स