ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

रमजान का पहला रोजा आज: मुसलमान भाईयों को माह-ए-रमजान की मुकेश सहनी ने मुबारकवाद

रमजान की शुरुआत आज रविवार 2 मार्च 2025 से हो चुकी है। रमजान में मुसलमान 29 से 30 दिनों का रोजा रखते हैं। इस्लाम धर्म को मानने वालों के लिए रमजान का महीना खास महत्व रखता है। रोजा रखना और अल्लाह की इबादत करना महत्वपूर्ण माना जाता है।

BIHAR
माह-ए-रमजान की बधाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शनिवार 01 मार्च की शाम रमजान का चांद नजर आते ही इबादत का महीना शुरू हो गया। रविवार 2 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। पहला रोजा सबसे छोटा, जबकि आखिरी रोजा सबसे लंबा होगा। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने मुसलमान भाईयों को माह-ए-रमजान की मुबारकवाद दी।


चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई। वहीं महिलाओं ने घरों में इबादत की। पूरे शहर में रमजान की आने के साथ रौनक बढ़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और सोशल मीडिया पर भी लोग एक दूसरे को मुबारकवाद दे रहे हैं। इस मौके पर सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने भी मुसलमान भाईयों को माह-ए-रमज़ान की मुबारकवाद दी। 


विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने माह-ए-रमज़ान पर लोगों को मुबारकबाद दी है। उन्होंने रहमतों और बरकतों के महीने रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि इस महीने में मुस्लिम भाई रोज़ा, नमाज़, कुरान शरीफ की तिलावत के साथ-साथ तरावीह (विशेष नमाज़) अदा करते हैं।


उन्होंने कहा कि इबादत और सब्र का महीना रमज़ान पाक सबके जीवन में शान्ति, सद्भाव और बरकत लेकर आए। मुकेश सहनी ने इस इबादत वाले माह में लोगों से देश और बिहार की तरक्की के लिए दुआ की अपील की है। उन्होंने कहा कि अल्लाह सभी की दुआ कबूल करें और लोगों की मुराद पूरी करें।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें