ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

BIHAR NEWS: मिसेज इंडिया बनी प्रोफेसर, इस यूनिवर्सिटी के कॉलेज में लेंगी क्लास; स्टूडेंट के बीच नाम की हो रही चर्चा

BIHAR NEWS : मिसेज इंडिया विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विषय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर पढ़ाएंगी। उनका चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा किया गया है।

Bihar news
Ara news
© Ai photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS: बिहार में हमेशा कुछ न कुछ ऐसी अनोखी या रोचक चीजें होती रहती है। जिसकी चर्चा देश भर में होती है। आज हम आपको एक ही कहानी बताने वाले हैं। जिसे जानकर आप भी कहोगे सच में ऐसा हो सकता है क्या?


यदि हम आपसे यह सवाल करें कि यदि आप एक महिला हैं और आपने मिस इंडिया का खिताब जीता है। इसके बाद अब आपके आगे का लक्ष्य क्या होगा तो अमूमन आपका जवाब होगा मॉडलिंग या बॉलीवुड में अपने कैरियर को स्थापित करना। लेकिन यदि आप आपसे कहें कि मिस इंडिया का खिताब जीतकर आप टीचिंग लाइन में आइए तो आप भी अचंभित हो जाएंगे। लेकिन ऐसा हुआ तो चलिए जानते हैं कि ऐसा कहां हुआ है और कैसे हुआ है।


दरअसल, मिसेज इंडिया विजेता एक महिला का चयन बिहार के एक यूनिवर्सिटी बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उनका चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा किया गया है। इसके बाद इस महिला के नाम की चर्चा काफी हो रही है। 


इस महिला प्रोफेसर का नाम है डॉ. रोहिणी और इन्होंने मिसेज इंडिया का खिताब भी जीता है।यह 2023 में गोवा में आयोजित मिसेज इंडिया प्रतियोगिता की विजेता हैं। अब इन्हें वियतनाम में मिसेज वर्ल्ड की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जाना था लेकिन तकनीकी कारणों से शामिल नहीं हो सकीं।


वहीं, अब इनका चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा किया गया है। आयोग द्वारा जारी मेधा सूची में डॉ. रोहणी ने 17वां स्थान प्राप्त किया है। इन्हें भोजपुर के मुख्यालय आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में जारी मेधा सूची में शामिल किया गया है। यहां इनका स्थान दूसरा है। यह यहां अंग्रेजी विषय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर पढ़ाएंगी। 


बता दें कि, यह सहरसा जिले के चैनपुर की रहने वाली हैं। डॉ. रोहिणी के पति रमेश झा अधिवक्ता हैं। उन्होंने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से वर्ष 2018 में पीएचडी की है। स्नातक की डिग्री एचडी जैन कॉलेज से प्राप्त की है।


आपको बताते चले कि यह पटना विश्वविद्यालय अंतर्गत बीएन कॉलेज मे बतौर अतिथि शिक्षक सेवा दी है। उन्होंने बिहार के विभिन्न संस्कृतियों में मिथिला, भोजपुरी एवं मगधी को श्रेष्ठ संस्कृति बताया।