ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

मोतिहारी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: कार्यपालक पदाधिकारी और टैक्स दारोगा 40 हजार घूस लेते गिरफ्तार

मोतिहारी में विजिलेंस ने मेहसी नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी और टैक्स दारोगा को सड़क निर्माण के बिल पास कराने के लिए 40 हजार रुपये की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायत पर कार्रवाई की गई।

बिहार
हम नहीं सुधरेंगे!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन निगरानी की टीम घूसखोरों को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ती है और सजा दिलाती है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। दूसरों पर हो रही कार्रवाई को देखकर भी लोग वही गलती खुद कर रहे हैं और बाद में पछताने के सिवाय उनके पास कुछ भी नहीं बचता है। इस बार निगरानी की टीम ने मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई की है। 


विजिलेंस की टीम ने भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी और टैक्स दारोगा को घूस लेते गिरफ्तार किया है। मेहसी नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव और टैक्स दारोगा गुलशन कुमार को विजिलेंस की टीम ने चकिया के कुआवा से घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। परिवादी मनोज कुमार की शिकायत पर विजिलेंस ने यह कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने 40 हजार घूस लेते दोनों पदाधिकारियों को दबोचा है। ये सड़क निर्माण का बिल पास कराने के नाम पर ठेकेदार से घूस मांग रहे थे। जिसकी शिकायत ठेकेदार ने निगरानी से कर दी। शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम मोतिहारी पहुंची और दोनों घूसखोर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। फिलहाल विजिलेंस की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।

मोतिहारी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: कार्यपालक पदाधिकारी और टैक्स दारोगा 40 हजार घूस लेते गिरफ्तार