ब्रेकिंग
छात्र आंदोलन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..सरकार गंभीर नहीं हुई तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगाबिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, स्टूडेंट्स ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपप्रमोशन दिया पर पोस्टिंग नहीं...पटना हाईकोर्ट में सुनवाई, परिवहन विभाग ने चार माह पहले ही 17 अफसरों को प्रोन्नत किया था, आज तक 'पावर' नहीं दिया..बांकीपुर तो झांकी है, अभी तो पूरा हिन्दुस्तान बाकी है..पाटलिपुत्र टाउनशिप के विरोध में सड़क पर उतरे किसानों ने बड़े आंदोलन का किया ऐलानपाटलिपुत्र टाउनशिप में जमीन जाने से गुस्साएं दिव्यांग ने कर दी मांग, हमको नीतीश कुमार की ही सरकार चाहिए छात्र आंदोलन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..सरकार गंभीर नहीं हुई तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगाबिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, स्टूडेंट्स ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपप्रमोशन दिया पर पोस्टिंग नहीं...पटना हाईकोर्ट में सुनवाई, परिवहन विभाग ने चार माह पहले ही 17 अफसरों को प्रोन्नत किया था, आज तक 'पावर' नहीं दिया..बांकीपुर तो झांकी है, अभी तो पूरा हिन्दुस्तान बाकी है..पाटलिपुत्र टाउनशिप के विरोध में सड़क पर उतरे किसानों ने बड़े आंदोलन का किया ऐलानपाटलिपुत्र टाउनशिप में जमीन जाने से गुस्साएं दिव्यांग ने कर दी मांग, हमको नीतीश कुमार की ही सरकार चाहिए

RTPS कार्यालय में वसूली का खेल: पहले 100 रुपये UPI से लिए, फिर महिला से वसूले 200; वीडियो वायरल

मोतिहारी के सुगौली नगर पंचायत स्थित RTPS कार्यालय में आवासीय प्रमाण पत्र से जुड़े काम के नाम पर कथित वसूली का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक महिला 200 रुपये नकद देती नजर आ रही है, जबकि दावा है कि 100 रुपये पहले UPI के जरिए लिए गए थे।

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी के सुगौली नगर पंचायत के RTPS कार्यालय में आवासीय प्रमाण पत्र से जुड़े कागजात तैयार कराने के नाम पर कथित तौर पर 300 लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 



वीडियो में एक महिला 200 नकद देती नजर आ रही है, जबकि दावा है कि 100 पहले फोन-पे के माध्यम से भेजे गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।



RTPS व्यवस्था का उद्देश्य आम लोगों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर अवैध राशि लिए जाने का आरोप गंभीर मामला है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही रकम वास्तव में किस काम के लिए ली गई, इसकी पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।



मामले को लेकर वार्ड पार्षद श्याम शर्मा ने भी नगर पंचायत कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि आम लोगों, खासकर गरीब परिवारों को सरकारी कार्यों के लिए कथित तौर पर पैसे देने पड़ते हैं।



वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता