ब्रेकिंग
Bihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामदBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामद

नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामद

Bihar Crime News: मोतिहारी में नवजात शिशुओं की कथित खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पकड़ीदयाल में कार्रवाई के दौरान आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर एक नवजात को सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से बड़ी रकम के साथ दो वाहन...

नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामद
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह से जुड़े आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से एक नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद किया गया है. पुलिस ने मौके से 12 लाख रुपये नकद, एक एम्बुलेंस और एक ऑल्टो कार भी जब्त की है.


पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि पकड़ीदयाल स्थित विशाल चाइल्ड केयर अस्पताल के पास से एक नवजात शिशु की खरीद-बिक्री की गई है. इसके बाद नवजात को एम्बुलेंस और ऑल्टो कार के जरिए चोरमा कोठी बाजार की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पकड़ीदयाल थाना पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की.


चोरमा कोठी बाजार के पास दोनों वाहनों को रोककर पुलिस ने तलाशी ली. तलाशी के दौरान एम्बुलेंस में एक महिला की गोद से नवजात शिशु बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने वाहन में मौजूद अन्य संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.


पूछताछ में महिला ने नवजात शिशु को खरीदकर ले जाने की बात स्वीकार की. पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपितों से पूछताछ में भी नवजात की खरीद-बिक्री में उनकी संलिप्तता सामने आई है. इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस ने इस मामले में गौतम कुमार, चंदन राम, छोटू कुमार, कुणाल कुमार और गुड्डू कुमार समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 12 लाख रुपये नकद के अलावा नवजात को ले जाने में इस्तेमाल की जा रही एम्बुलेंस और ऑल्टो कार भी जब्त की है.


गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री का यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था और इसमें कितने लोग शामिल हैं.


पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने इससे पहले कितने नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री की है. इसके साथ ही नवजात शिशुओं को कहां से लाया जाता था और उन्हें किन लोगों को बेचा जाता था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.


मामले की जांच के दौरान पुलिस गिरोह के संभावित संपर्कों और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.