ब्रेकिंग
NTPC के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवक का खून से सना मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीBIHAR NEWS : बिहार में आने वाली है तबाही ! नेपाल में हुआ डैम ब्लास्ट , इन जिलों में हाई अलर्ट, NDRF-SDRF तैयारप्रेम प्रसंग में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, गन्ने के खेत के पास खून से लथपथ मिला शवपत्रकारिता से इंजीनियरिंग तक का सफर, अब बिहार में चिराग की पार्टी की संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं LJP (R) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेकपटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के अनंत सिंह! बोले- मांग पूरी करो या नहीं, लेकिन मारने का नियम नहींNTPC के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवक का खून से सना मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीBIHAR NEWS : बिहार में आने वाली है तबाही ! नेपाल में हुआ डैम ब्लास्ट , इन जिलों में हाई अलर्ट, NDRF-SDRF तैयारप्रेम प्रसंग में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, गन्ने के खेत के पास खून से लथपथ मिला शवपत्रकारिता से इंजीनियरिंग तक का सफर, अब बिहार में चिराग की पार्टी की संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं LJP (R) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेकपटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के अनंत सिंह! बोले- मांग पूरी करो या नहीं, लेकिन मारने का नियम नहीं

प्रेम प्रसंग में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, गन्ने के खेत के पास खून से लथपथ मिला शव

Bihar Crime News: मोतिहारी में गन्ने के खेत के पास एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में एक अहम एंगल भी सामने आया है, जिसकी...

प्रेम प्रसंग में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, गन्ने के खेत के पास खून से लथपथ मिला शव
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के हुसैनी डीह गांव में मंगलवार रात करीब 45 वर्षीय बिंदा यादव की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. बुधवार सुबह गन्ने के खेत के पास उनका शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.


मृतक की पहचान हुसैनी डीह वार्ड संख्या-4 निवासी स्व. लालू राय के पुत्र बिंदा यादव के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार रात के बाद से ही बिंदा यादव के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. बुधवार सुबह गांव के लोगों ने गन्ने के खेत के समीप उनका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.


गन्ने के खेत के पास मिला शव

पुलिस के अनुसार, बिंदा यादव के शरीर पर चाकू और अन्य धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं. शव खून से लथपथ हालत में मिला. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है.


घटना की जानकारी मिलने के बाद डुमरियाघाट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. चकिया अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली.


एफएसएल और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया. टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाके की जांच कर संभावित साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.


पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के समय बिंदा यादव के साथ कौन लोग मौजूद थे और वह आखिरी बार किसके संपर्क में थे.


प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आया

प्रारंभिक जांच के दौरान हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की चर्चा सामने आई है. हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है.


घटना में शामिल संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है.


गांव में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

हत्या की घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.