ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

शराबबंदी का मजाक उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई: होटल में छापेमारी के दौरान नशे में धुत मैनेजर सहित 3 लोग गिरफ्तार

मोतिहारी में प्रशासन ने होटलों में छापेमारी कर शराब पार्टी और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की। होटल सूर्या से शराब बरामद, तीन लोग गिरफ्तार।

बिहार न्यूज
होटल में शराब पार्टी करते गिरफ्तार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: बिहार के मोतिहारी शहर में जिला प्रशासन ने होटल संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब पार्टी और कथित अवैध गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। यह कार्रवाई डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर एसडीओ निशांत सिहारा के नेतृत्व में की गई, जिससे होटल व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।


छापेमारी की शुरुआत छतौनी थाना क्षेत्र स्थित होटल सूर्या से की गई, जहां प्रशासनिक टीम ने अलग-अलग कमरों की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान कई खाली शराब की बोतलें बरामद हुईं, जबकि एक कमरे से भरी हुई बोतल भी मिली। मौके पर दो लोग शराब पीते हुए पकड़े गए, वहीं होटल मैनेजर भी नशे की हालत में पाया गया। सभी की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर थाना भेज दिया गया।


इसके बाद टीम ने होटल हर्ष में भी छापेमारी की, जहां संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जांच की गई। हालांकि वहां से किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली, लेकिन होटल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी गई। सदर एसडीओ निशांत सिहारा ने बताया कि शहर के कई होटलों में शराब पार्टी, देह व्यापार और घरेलू गैस के अवैध उपयोग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


जिला प्रशासन की इस सख्ती के बाद पूरे शहर में हड़कंप का माहौल है। अब होटल के साथ-साथ रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट