ब्रेकिंग
‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश20 रुपये की थाली से 2.5 करोड़ के टर्नओवर तक, पटना की देवनी देवी की सफलता की कहानी ‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश20 रुपये की थाली से 2.5 करोड़ के टर्नओवर तक, पटना की देवनी देवी की सफलता की कहानी

Bihar News: बिहार में शराबी ने हनुमान प्रतिमा को मारा मुक्का, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के मोतिहारी के मधुबन क्षेत्र में एक नशे में धुत युवक ने हनुमान मंदिर की प्रतिमा को तोड़फोड़ पहुंचाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शराब के नशे में धुत युवक को हनुमान मंदिर में घुसकर भगवान हनुमान की प्रतिमा पर मुक्के से हमला करते और उसे क्षतिग्रस्त करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना कोइलाहरा मठ के वार्ड नंबर 9 की बताई जा रही है, जहाँ स्थानीय लोगों ने इस शर्मनाक हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि युवक मंदिर परिसर में न सिर्फ अभद्रता कर रहा है, बल्कि आस्था के प्रतीक भगवान की प्रतिमा के साथ बर्बरता भी कर रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए मधुबन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि आरोपी को शीघ्र पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


यह घटना न सिर्फ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि समाज में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी की है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट