ब्रेकिंग
PM Modi Bihar Visit : नीतीश सेतु से लेकर NDA की ताकत तक... 21 नवंबर को वैशाली से PM मोदी बिहार को क्या-क्या देंगे?✦Bihar News : काम कम, आंदोलन अधिक! बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों ने फिर दी सामूहिक अवकाश पर जाने की धमकी, मंत्री को सौंपा ज्ञापन...✦Bihar Train News: छठ मनाकर काम पर लौट रहे हैं तो सावधान! राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, घर से निकलने से पहले चेक करें अपडेट✦Bihar News : बिहार में अब ऐसे नहीं बना सकेंगे अपना घर! कमरा 8 फीट चौड़ा होना जरूरी, किचन-बाथरूम के लिए भी नए नियम लागू✦Bihar News: छठ की खुशियों में कैसे पसरा मातम? बिहार के 16 जिलों में डूबने से 33 की मौत, 9 बच्चे भी शामिल✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश सेतु से लेकर NDA की ताकत तक... 21 नवंबर को वैशाली से PM मोदी बिहार को क्या-क्या देंगे?✦Bihar News : काम कम, आंदोलन अधिक! बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों ने फिर दी सामूहिक अवकाश पर जाने की धमकी, मंत्री को सौंपा ज्ञापन...✦Bihar Train News: छठ मनाकर काम पर लौट रहे हैं तो सावधान! राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, घर से निकलने से पहले चेक करें अपडेट✦Bihar News : बिहार में अब ऐसे नहीं बना सकेंगे अपना घर! कमरा 8 फीट चौड़ा होना जरूरी, किचन-बाथरूम के लिए भी नए नियम लागू✦Bihar News: छठ की खुशियों में कैसे पसरा मातम? बिहार के 16 जिलों में डूबने से 33 की मौत, 9 बच्चे भी शामिल

मोतिहारी में साइबर ठग गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन उजागर, डिजिटल अरेस्ट कर करते थे ठगी

मोतिहारी में साइबर अपराध का बड़ा खुलासा हुआ है। बेतिया के चार युवकों द्वारा संचालित साइबर ठग गिरोह का पाकिस्तान से सीधा संपर्क था। ये लोग "डिजिटल अरेस्ट" का नाटक कर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने जांच के बाद गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में साइबर ठग गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है..बेतिया के रहने वाले अखिलेश, मनीष, रोहित औऱ आनंद कुमार जो एक साइबर ठग गिरोह का टीम बनाकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे पैसे ठगने का बड़ा काम करते थे..


 पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं  के निर्देश पर यह लोग लोगों को डिजिटल अरेस्ट करते थे. दूसरे के नाम पर यूपीआई भेज कर उसमें पैसे मंगवाते थे.जिसके बाद स्तुति  कुमारी  लड़कीं से 30 हजार की ठगी इनलोगों ने डिजिटल अरेस्ट कर किया और बाद में जब स्तुति  कुमारी ने साइबर थाने में इसकी शिकायत की और पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पुलिस भी भौचक रह गई। 


पुलिस ने चार साइबर ठग को गिरफ्तार किया है इनके पास से पासबुक एटीएम यूपीआई के साथ-साथ कई कागजात बरामद किए हैं और इनका पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है वही साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बेतिया के रहने वाले साइबर ठग गिरोह ने कई लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर भोली भाली  जनता को ठगता था विदेश में नौकरी दिलाने और झूठ का परिवार के लोगो के बंधक बनाने का दावा करता था जिसके बाद पुलिस ने जाच शुरू की और पुलिस ने उनके पास से दो लैपटॉप 12 मोबाइल 20 सिम 62 एटीएम 28 बैंक पासबुक दो आधार कार्ड दो पैन कार्ड के साथ कई कागजात भी बरामद किया है।