ब्रेकिंग
30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमविजिलेंस ने BCD के एक धनकुबेर अधीक्षण अभियंता की पोल खोली तो दूसरे में बढ़ी बेचैनी, अकूत संपत्ति का साक्ष्य छुपाने में जुटे, साला व रिश्तेदार बने 'संपत्ति मैनेजमेंट' के कथित कड़ी ?1.28 लाख बच्चों को सोने की अंगूठी पहनाएगी 'विजय सरकार', 28 सितंबर को मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे 'थाईमामन थंगा मोथिरम' स्कीमशादी के सिर्फ एक महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को उतार दिया मौत के घाट? कोर्ट ने पति और सास को सुनाई उम्रकैद की सजालिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शव30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमविजिलेंस ने BCD के एक धनकुबेर अधीक्षण अभियंता की पोल खोली तो दूसरे में बढ़ी बेचैनी, अकूत संपत्ति का साक्ष्य छुपाने में जुटे, साला व रिश्तेदार बने 'संपत्ति मैनेजमेंट' के कथित कड़ी ?1.28 लाख बच्चों को सोने की अंगूठी पहनाएगी 'विजय सरकार', 28 सितंबर को मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे 'थाईमामन थंगा मोथिरम' स्कीमशादी के सिर्फ एक महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को उतार दिया मौत के घाट? कोर्ट ने पति और सास को सुनाई उम्रकैद की सजालिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शव

खाद की किल्लत के बीच बड़ी कार्रवाई, बिहार में 13,372 बोरी यूरिया जब्त; गोदाम सील

Bihar News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में खाद की किल्लत के बीच प्रशासन ने अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बंजरिया थाना क्षेत्र के एक गोदाम से 13,372 बोरी यूरिया जब्त की। प्रशासन ने गोदाम को सील कर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण में खाद की किल्लत के बीच अवैध भंडारण और कथित कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित तरुण खाद बीज भंडार के गोदाम में छापेमारी कर 13,372 बोरी यूरिया खाद जब्त की गई है। कार्रवाई के बाद प्रशासन ने गोदाम को सील कर दिया।



बताया जा रहा है कि जिले में किसान खाद की कमी का सामना कर रहे हैं। इसी बीच खाद के अवैध भंडारण और उसे कथित तौर पर अधिक कीमत पर बेचने की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं। मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से भी जिला प्रशासन को इसकी जानकारी मिली थी।



शिकायतों के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने तरुण खाद बीज भंडार के गोदाम में छापेमारी की। जांच के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में यूरिया खाद का कथित अवैध भंडारण मिलने पर 13,372 बोरी खाद जब्त कर ली गई और गोदाम को सील कर दिया गया।



प्रशासन की कार्रवाई के बाद गोदाम संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और खाद के अवैध भंडारण एवं कथित कालाबाजारी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।



कार्रवाई के बाद खाद की कथित कालाबाजारी और तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में किसानों तक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अवैध भंडारण पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता