ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि

मोतिहारी में 1 से 3 सितंबर तक होंगे दो बड़े कार्यक्रम, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन; तैयारियां पूरी

Bihar News: मोतिहारी में 1 से 3 सितंबर तक बापूधाम महोत्सव और कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी मेले का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे और करीब 300 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी में आगामी 1, 2 और 3 सितंबर को दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल होंगे और विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।



जिला प्रशासन की ओर से आयोजित बापूधाम महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में लोक गायिका मैथिली ठाकुर, करीना पांडेय और सलमान अली समेत अन्य कलाकार शामिल होंगे। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री जिले के लोगों को करीब 300 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।



इसी क्रम में हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में बरुआ घाट पुल का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। पुल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी मेले का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस कार्यक्रम का भी उद्घाटन करेंगे। मेले के माध्यम से कृषि, पशुपालन और मत्स्य क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और किसानों को नई तकनीक, योजनाओं और संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी।



कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कार्यक्रमों की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की है।प्रशासन का कहना है कि दोनों कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता