ब्रेकिंग
बरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Bihar News: ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लीलता फैलाने वाले मुखिया के खिलाफ एक्शन, वीडियो वायरल होते ही SP ने जारी किया सख्त आदेश

Bihar News: मोतिहारी में ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने सुगौली के मुखिया अशोक पासवान के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही ऑर्केस्ट्रा संचालक पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी में सरेआम मर्यादा को तार-तार करने वाले मुखिया के खिलाफ एसपी ने बड़ा एक्शन ले लिया है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लीलता फैलाने वाले मुखिया अशोक पासवान के खिलाफ केस दर्ज करना के आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही साथ ऑर्केस्ट्रा संचालक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।


दरअसल, मोतिहारी जिले के सुगौली प्रखंड के पजिअरवा पंचायत के मुखिया राजकुमार पासवान उर्फ अशोक पासवान इन दिनों अपने विवादित कारनामों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपने ही पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक नृतिका के साथ डांस करते नजर आए थे।


अब एक बार फिर उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस बार यह वीडियो उनके ससुराल, रामगढ़वां प्रखंड के बड़हरवा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम का है, जहाँ वे एक नृतिका के साथ डांस कर रहे हैं। फूहड़ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुखिया जी की खूब चर्चा हो रही है।


अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मुखिया अशोक पासवान के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश संबंधित थाने की पुलिस को दे दिया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने अश्लीलता परोसने वाले ऑकेस्ट्रा संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। 

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता