ब्रेकिंग
होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बेतिया में गंडक का तांडव: दो जगह टूटा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी; लोगों में मची अफरा-तफरी✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बेतिया में गंडक का तांडव: दो जगह टूटा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी; लोगों में मची अफरा-तफरी

मदर्स डे पर बेटी को मां ने पढ़ाई-लिखाई के लिए लगाई फटकार, गुस्से में दो सगी बहन ने खाई जहर, एक की मौत

NAWADA : नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां मां की डांट-फटकार के बाद दो सगी बहनों ने सल्फास खा लिया। इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि द

मदर्स डे पर बेटी को मां ने पढ़ाई-लिखाई के लिए लगाई फटकार, गुस्से में दो सगी बहन ने खाई जहर, एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां मां की डांट-फटकार के बाद दो सगी बहनों ने सल्फास खा लिया। इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका की पहचान मो. मुजीद इस्लाम की पुत्री मुस्कान के रूप में की गई है। वहीं सल्फास खाने से गंभीर छोटी प्रवीण इलाजरत है। 


परिजनों के मुताबिक, दोनों को उसकी मां ने डांट फटकार लगाई थी। इनलोगों को बदमाशी नहीं करने और पढ़ने-लिखने के लिए डांट पड़ी थी। जिसके बाद दोनों ने सल्फास का पाउडर खा लिया। जिससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। 


जबकि छोटी का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद परिजन छोटी को लेकर निजी अस्पताल के लिए रवाना हो गए। एक बेटी को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो- रोकर बुरा हाल था। वहीं मौत के बाद परिजन ने बिना पुलिस को बताए हुए शव को लेकर चले गए हैं। मौत के बाद मृतक की परिजन में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों ने कहा कि मां ने फटकार लगाया तो बच्ची ने जहर खाली है। हालांकि एक ही साथ दो बहन ने एक ही घर में जहर खाई है।