ब्रेकिंग
Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦ मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला: निलंबित तीनों क्लर्क के खिलाफ 'कानूनी कार्रवाई' के आदेश, एप्रुवर तत्कालीन DPO साहेब आलम की भूमिका पर सवाल...✦NDA में बढ़ी सियासी खींचतान: निर्दलीय MLC राहुल राज की BJP में वापसी पर JDU नाराज, पूछा- 6 साल के निष्कासन के बाद इतनी जल्दी वापसी क्यों?✦दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी से भी मिलेंगे✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦ मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला: निलंबित तीनों क्लर्क के खिलाफ 'कानूनी कार्रवाई' के आदेश, एप्रुवर तत्कालीन DPO साहेब आलम की भूमिका पर सवाल...✦NDA में बढ़ी सियासी खींचतान: निर्दलीय MLC राहुल राज की BJP में वापसी पर JDU नाराज, पूछा- 6 साल के निष्कासन के बाद इतनी जल्दी वापसी क्यों?✦दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी से भी मिलेंगे

मॉर्निंग वॉक पर निकलीं 3 बहनों को पिकअप वैन ने कुचला, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

BEGUSARAI: बेगूसराय में अनियंत्रित पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन बहनों को कुचल दिया है। इस हादसे में एक बहन की मौत हो गयी है जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से

मॉर्निंग वॉक पर निकलीं 3 बहनों को पिकअप वैन ने कुचला, एक की मौत, दो की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अनियंत्रित पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन बहनों को कुचल दिया है। इस हादसे में एक बहन की मौत हो गयी है जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एसएस-5 की है जहां खम्हार गांव के पास सोमवार की सुबह तीन बहनें मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं थी। तभी एक तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन तीनों बहनों को रौंद दिया। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गयी जबकि दो बुरी तरह घायल हो गयी। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने बेगूसराय-मंझौल मार्ग को खम्हार के पास जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।  मृतका की पहचान खम्हार गांव निवासी राजीव कुमार की पुत्री सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है। सृष्टि आठवीं कक्षा की छात्रा थी जो इस बार वार्षिक परीक्षा देकर नौवीं कक्षा में गई थी।


सोमवार की सुबह अपने चचेरी बहनों के साथ वह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी।  इसी क्रम में एसएच 55 पर सड़क पार करने के दौरान मंझौल की तरफ से आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने बुरी तरीके से कुचल दिया। आनन-फानन में लोगों ने इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गयी। जबकि दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता