ब्रेकिंग
Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर

BIHAR CRIME : मॉर्निंग वॉक पर निकले गैस एजेंसी के संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में तनाव का माहौल

SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से अपराध से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आ

BIHAR CRIME : मॉर्निंग वॉक पर निकले गैस एजेंसी के संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में तनाव का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से अपराध से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके तनाव का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक मॉर्निंग वॉक पर निकले गैस एजेंसी के संचालक को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। यह घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के भलुआहा के पास हुई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


वहीं, इस घटना में जख्मी की पहचान दीप नारायण महतो के रूप में की गई है। यह 10 वर्षों से गैस एजेंसी का संचालन कर रहे थे। पूर्व में भी दीप नारायण महतो के गैस एजेंसी पर अपराधियों ने फायरिंग की थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी गैस एजेंसी संचालक को इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।